LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: विजय सिन्हा के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मो. खान, मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, महाकुंभ को लेकर कह दी बड़ी बात...

Bihar News विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मो. खान भी पहुुंचे। जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

आरिफ मो. खान
Arif Mohammad Khan arrived at Vijay Sinha house- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मो. खान 13 जनवरी को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर आयोजित चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में पहुंचे। राज्यपाल ने डिप्टी सीएम के आवास पर चूड़ा-दही खाया। साथ ही उन्होंने वहां आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम का भी आनंद लिया। राज्यपाल ने इस दौरान बिहारवासियों और देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। 

विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं। मकर संक्रांति हमारे देश का महत्वपूर्ण पर्व है। हम इस पर्व की आप सभी को शुभकामना देते हैं। प्रार्थना है कि हमारे देश के लिए प्रदेश के लिए आने वाला समय बहुत प्रगति लाए, उन्नति लाए, विकास लाए और खुशियां लाए।

Diarch GO

महाकुंभ जाएंगे राज्यपाल

 जब पत्रकारों ने राज्यपाल से पूछा कि क्या आप भी महाकुंभ में जाएंगे तो उन्होंने कहा कि मैं तो जा ही रहा हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़े संत महाकुंभ में आमंत्रित किए हैं तीन दिनों के लिए वो कुंभ में जाएंगे। बता दें कि, राज्यपाल ने विजय सिन्हा के आवास पर सांस्कृति कार्यक्रम कर रहे कलाकारों को राजभवन में भी आमंत्रित किया है। 

विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा दही भोज

मालूम हो कि आज यानी 13 जनवरी को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था। सुबह सुबह विजय सिन्हा के आवास पर सीएम नीतीश भी पहुंचे थे। इस भोज में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सबका स्वागत किया और अपने हाथों से सभी को चूड़ा-दही परोसे। बता दें कि इस बार 14 जनवरी यानी कल मकर संक्रांति है। ऐसे में बिहार में नेताओं की ओर से चूड़ा- दही भोज का आयोजन करना परंपरा रही है। एनडीए के अन्य नेता भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन करेंगे।  

NSIT
Nsmch

पटना से वंदना की रिपोर्ट