LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News : लालू यादव के साथ जाएंगे सीएम नीतीश! राजद सुप्रीमो के ऑफर पर प्रगति यात्रा में किया बड़ा ऐलान, जानिए एनडीए संग क्या है प्लान

Bihar News : नीतीश कुमार क्या फिर से बिहार में नया सियासी गठजोड़ बनाएंगे? इस सवाल को लालू यादव के सीएम नीतीश को संग आने के ऑफर ने और ज्यादा पेचीदा किया. अब प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश ने इस पर बड़ी घोषणा की है.

nitish kumar
nitish kumar - फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को लालू यादव के उस ऑफर पर बड़ा बयान दिया जिसमें राजद सुप्रीमो ने अपने दरवाजे जदयू प्रमुख के लिए खुले होने की बात कही थी. मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा पर पहुंचे सीएम नीतीश ने एनडीए के साथ अपने मौजूदा रिश्ते और लालू यादव के ऑफर पर कई अहम बातें कही. इसमें बिहार में नये सियासी गठबंधन की अटकलों पर भी सीएम नीतीश ने विराम लगाया. 

लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे खुले हैं. नीतीश को पुरानी गलतियों के लिए माफ़ करने और फिर से स्वागत करने का लालू ने बयान दिया था. इसके बाद से ही नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने की अटकलों को और ज्यादा बल मिला. 

मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश ने लालू के बयान पर कहा कि उन्हें नवंबर 2005 से बिहार में काम करने का मौका मिला. बिहार के विकास के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग निरंतर विकास का काम कर रहे हैं. 2005 से पहले बिहार की हालत खराब थी. शिक्षा की हालत ठीक नहीं थी. हिंदू मुस्लिम विवाद की काफी खबरें आती थी. अब बिहार की स्थिति बदल गई है. महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है.

उन्होंने कहा कि वे एनडीए में ही रहेंगे. कहीं नहीं जा रहे हैं. लालू यादव के ऑफर और एनडीए से अलग होने की अटकलों को सीएम नीतीश से सिरे ख़ारिज कर दिया. बिहार विधानसभा चुनाव में वे एनडीए के साथ मिलकर ही उतरेंगे इस पर उन्होंने फिर से अपनी स्थिति स्पष्ट की. 

NSIT
Nsmch

उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि वे पिछली बार दो बार गलती से इधर-उधर चले गये. लेकिन अब वे कहीं नहीं जा रहे हैं. एनडीए के साथ ही रहेंगे. बिहार के विकास के लिए जो कार्य किया जा रहा है उसे ही आगे बढ़ाया जायेगा.