LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News: CM नीतीश आज जाएंगे बख्तियारपुर, स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित राजकीय समारोह में होंगे शामिल

Bihar News: CM नीतीश आज बख्तियारपुर जाएंगे। जहां सीएम राजकीय समारोह में शामिल होंगे। 17 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

सीएम नीतीश
CM Nitish visit Bakhtiyarpur- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर जाएंगे। सीएम बख्तियारपुर में राजकीय समारोह में शामिल होंगे। दरअसल हर साल 17 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बख्तियारपुर में राजकीय समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार इस समारोह में सीएम नीतीश भी शामिल होंगे। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में समारोह का आयोजन किया जाता है। 

राजकीय समारोह में होंगे शामिल

जानकारी अनुसार पटना जिला के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजकीय समारोह में शामिल होने आज बख्तियारपुर जाएंगे। सीएम वहां स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण करेंगे। बख्तियारपुर में 17 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण हेतु राजकीय समारोह घोषित किया गया।

Diarch GO

स्वतंत्रता सेनानी की याद में कार्यक्रम का होगा आयोजन

बता दें कि, बख्तियारपुर में पांच प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, सभी लोगों की प्रतिमा यहां स्थापित हुई है। 17 जनवरी को प्रत्येक वर्ष यहां राजकीय समारोह मनाने का सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया था। इसके तहत आज यानी 17 जनवरी को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सीएम नीतीश भी शामिल होंगे। 

प्रगति यात्रा पर हैं सीएम नीतीश 

सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम नीतीश पटना से थोड़ी देर में बख्तियारपुर के लिए रवाना होंगे। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस पटना लौट आएंगे। मालूम हो कि सीएम नीतीश इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। सीएम 2 चरणों की प्रगति यात्रा को समाप्त कर चुके हैं। तीसरे चरण की प्रगति यात्रा बीते दिन खगड़िया से शुरु हुई है। कल यानी 18 जनवरी को सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तहत बख्तियारपुर जाएंगे। 

NSIT
Nsmch

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट