LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Pragati Yatra: CM नीतीश आज जाएंगे अररिया, बिहार के पहले रोबोटिक्स लैब का लेंगे जायजा, प्रगति यात्रा के तहत देंगे करोड़ों की सौगात

Pragati Yatra: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की यात्रा पर हैं। इसके तहत आज वो अररिया जाएंगे। जहां जिलावासियों को 304 करोड़ की सौगात देंगे। साथ ही सीएम बिहार के पहले रोबोटिक्स लैब का भी जायजा लेंगे।

CM Nitish
CM Nitish Visit Araria - फोटो : social media

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत आज अररिया पहुंचने वाले हैं, जहां वे जिले को 304.65 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 159.15 करोड़ रुपये की लागत से बनी 404 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 145.50 करोड़ रुपये की 45 नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कुल मिलाकर, वे 448 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अररिया में साढ़े चार घंटे से अधिक समय बिताएंगे। उनके दौरे के लिए छह हेलीपैड तैयार किए गए हैं। वे हवाई और सड़क मार्ग से चार प्रमुख स्थानों—हांसा, छतियौना, सुन्दरनाथ धाम, और मैनापुर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और कई नई घोषणाएं भी करेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रानीगंज के हांसा हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से उनका कार्यक्रम शुरू होगा।

जल जीवन हरियाली अभियान, बलुआ तालाब का निरीक्षण

सीएम इस दौरान विकास कार्यों का अवलोकन स्टॉल्स का निरीक्षण और प्लस टू राजकीय रामानुग्रह उच्च विद्यालय में खेल मैदान, नेचर क्लासरूम, और रोबोटिक्स लैब का जायजा लेंगे। एचडब्ल्यूसी भवन सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

सात निश्चय योजना का जायजा

हांसा के बाद मुख्यमंत्री रानीगंज के छतियौना पंचायत में सात निश्चय योजना के तहत नल-जल और नली-गली जैसी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे अल्पसंख्यक कल्याण और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभुकों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कुर्साकांटा प्रखंड के सुन्दरनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं का निरीक्षण और घोषणा करेंगे। फिर मैनापुर में प्रस्तावित अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी सड़क चौड़ीकरण योजना का निरीक्षण करेंगे।

NSIT
Nsmch

बिहार की पहली रोबोटिक्स लैब

हांसा पंचायत में बिहार के किसी सरकारी विद्यालय की पहली रोबोटिक्स लैब बनाई गई है, जो हायर टेक्नोलॉजी की शिक्षा में क्रांतिकारी कदम है। इस लैब में बच्चे स्टीम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, और मैथ्स) के अंतर्गत रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), और थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीक सीखेंगे। स्टीम के को-फाउंडर अयांश मल्होत्रा ने बताया कि इस लैब में बच्चों को थ्री-डी मिशनरी के माध्यम से रोबोटिक्स और एआई की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रोबोटिक कार और टेस्ला जैसे मॉडलों को बनाने की ट्रेनिंग मिलेगी। यह तकनीक अब तक केवल अमेरिका और यूरोप के स्कूलों में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे बिहार के बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है।

अधिकारी समीक्षा बैठक

शाम 2:45 से 3:30 बजे तक समाहरणालय स्थित परमान सभागार में मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की भी संभावना है। रामपुर कोदरकट्टी में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित किए जाने की चर्चा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।