LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar News : सीएम नीतीश ने किया प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण, जानिए कौन हैं जिनका रहा नालंदा से खास नाता

प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद की प्रतिमा का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अनवरण किया. उन्होंने केंद्र और बिहार में मंत्री सहित त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था.

statue of Professor Siddheshwar Prasad
statue of Professor Siddheshwar Prasad- फोटो : news4nation

Bihar News :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल रहे प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया. प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 19 जनवरी को ही है. उनका निधन वर्ष 2023 में हुआ था. सिद्धेश्वर प्रसाद ने केंद्र और बिहार में मंत्री सहित त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था.

वे हिंदी के विद्वान लेखक थे.  साथ ही नालंदा लोकसभा सीट से तीन बार सांसद चुने गये थे. करीब 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. साथ ही साथ ही वे केंद्र सहित बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके थे. वहीं 1995 से 2000 के दौरान त्रिपुरा के राज्यपाल रहे थे. 

सीएम नीतीश ने उनके निधन पर कहा था कि वे हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात करते थे. उनसे हमारा पुराना एवं व्यक्तिगत संबंध रहा है. वे तीन बार नालंदा से सांसद रहे थे. वहीं राजनीति में आने से पहले वे नालंदा कॉलेज में प्राध्यापक भी थे.

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सीएम नीतीश के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य नेतागण मौजूद रहे. 

NSIT
Nsmch