LATEST NEWS

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

Bihar Politics : बिहार अब विदेश जैसा लगता हैं...चार सौ किलोमीटर चलने के बाद भी नहीं होती थकावट, मंत्री महेश्वर हजारी ने ऐसे बांधे सीएम नीतीश के तारीफों के पुल

Bihar Politics : खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने सीएम नीतीश की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा की बिहार अब विदेश जैसा लगता है. 4 सौ किलोमीटर चलने के बाद भी बिहार में थकावट नहीं होती है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बिहार अब विदेश जैसा लगता हैं...चार सौ किलोम
सीएम के तारीफों के पुल - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में किए गए तमाम कार्यों की जमकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद जिस तरह से बिहार में विकास हुआ है।  हमलोग जितना सपना में भी नहीं सोचे थे उससे अधिक बिहार में काम हुआ है। विकास के क्षेत्र में नीतीश कुमार बिहार में एक मिसाल कायम किये हैं। बिहार में जिस तरह से पानी और बालू है, जहां बिहार विकास नहीं कर सकता था। बिहार में अब लगता है कि हम विदेश में आ गए हैं। हजारी ने कहा कि कल हम पौने 4 सौ किलोमीटर क्षेत्र घूम कर आए हैं, लेकिन कोई थकावट महसूस नहीं हो रहा है, यह नीतीश कुमार का विजन का देन है। उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि चाहे रोड सेक्टर में हो बिजली सेक्टर में हो या फिर पुल पुलिया के सेक्टर में हो हर क्षेत्र में उन्होंने काम किए हैं।

मंत्री ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि कोई व्यक्ति अपने परिवार को परिवार समझते हैं। लेकिन हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार के आमजनों को अपना परिवार समझते हैं। एक-एक गांव एक-एक प्रखंड और एक-एक जिला के विकास कार्य उनके नॉलेज में है। कहां कौन काम हुआ है और कौन काम छुटा हुआ है, उनके सपना के अनुसार कौन-कौन काम जमीन पर उतरा है कि नहीं इसी का फीडबैक लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले हैं। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ढेर सारी सौगात मिलने वाली है। यहां कई विकास योजनाएं चल रहा है। आगामी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा खगड़िया के धरती पर होने जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा कई योजनाएं का शिलान्यास और कई योजनाएं का उद्घाटन भी किया जाएगा। हजारी ने दावे के साथ कहा कि नीतीश कुमार नितीश कुमार हैं। भूतों ना भविष्यति, उनके जैसा मुख्यमंत्री कभी नहीं हुआ था और ना ही कभी होगा। नीतीश कुमार 74 वर्ष के उम्र में भी इस कराके के ठंड के समय प्रत्येक जिले घूम घूम कर काम कर रहे हैं, जो उनके विजन और इच्छाशक्ति को दर्शाता है। 

पत्रकारों के बीपीएससी के छात्रों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीपीएससी परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। यदि गड़बड़ी हुई है तो इसकी जांच के लिए न्यायालय है और कई एजेंसी हैं इसकी जांच होगी। बीपीएससी एक संस्था है। यह  ईमानदारी पूर्वक काम कर रही है। जहां गड़बड़ी की शिकायतें मिली वहां बीपीएससी के द्वारा पुनः परीक्षाएं ली गई है। रही बात प्रशांत किशोर की तो यह अपने चेहरा चमकाने के लिए कुछ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। प्रेस वार्ता से पूर्व जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल तथा जदयू के जिला प्रवक्ता सह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कज्जलवन , दुर्गापुर एवं नन्हकू मंडल टोला सहित जिले भर के अनुसूचित जाति वर्ग के जरूरतमंद गरीब निसहाय भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने तथा जिन्हें वर्षों पूर्व सीलिंग एक्ट के तहत एक-एक एकड़ जमीन के लिए जो पर्चा जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व से मिला हुआ है वैसे पर्चाधारी परिवारों को जमीन पैमाइश कराकर जमीन पर दखल दहानी दिलाने व जिलेभर के बाढ़ राहत सहायता से वंचित बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7 हजार रुपए  दिलाने की मांग को लेकर मंत्री जी को ज्ञापन सोंपा गया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू नेता राजवर्धन, हर्षवर्धन, एवं जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट