LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर 23 जनवरी को पहुंचेंगे सहरसा, बैठकों का दौर शुरु

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार 23 जनवरी को प्रगति यात्रा पर सहरसा पहुंचेंगे। सीएम इन जिलों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जनता को कई योजनाओं की सौगात देंगे।

Pragati Yatra
नीतीश की प्रगति यात्रा- फोटो : Reporter

CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार  प्रगति यात्रा पर 23 जनवरी को सहरसा पहुंचेंगे।सीएम विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जनता को कई योजनाओं की सौगात देंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 23 जनवरी को सहरसा पहुंचेगी। सहरसा के स्थानीय विकास भवन में जिलाधिकारी  वैभव चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लागू बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, और कुशल युवा कार्यक्रम के तहत इस वित्तीय वर्ष में क्रमशः 616, 698 और 1538 छात्रों को लाभान्वित किया गया है। शेष लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 

नल जल योजना की समीक्षा के दौरान इसके निर्बाध संचालन और प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत कॉल सेंटर्स के निर्बाध संचालन का निर्देश भी दिया गया है।

समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने और समय पर THR का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कुछ सेविकाएं, सहायिकाएं और महिला पर्यवेक्षिकाएं अपने निर्धारित दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रही हैं, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। 

नल जल योजना के अंतर्गत पिछले निरीक्षण में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पहचानी गई 104 त्रुटिपूर्ण योजनाओं में सुधार का कार्य पूरा कर लिया गया है। पंप ऑपरेटर के मानदेय भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा का निर्देश कार्यपालक अभियंता, PHED को दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल और कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर