LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर पहुंचे वैशाली, 125 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार में प्रगति यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 318 करोड़ की सौगात देने वैशाली पहुंच गए हैं।

Nitish Pragati Yatra
नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर पहुंचे वैशाली- फोटो : Reporter

Nitish Pragati Yatra:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर वैशाली पहुंच गए हैं। सीएम ने जिले के नगवां गांव में जलजीवन हरियाली योजना के अंतर्गत निर्मित तालाब का सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। वे कुल 125 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही, वे स्थानीय लोगों से मिलकर उनके विचारों को भी जानेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मनरेगा भवन और डब्लूपीयू भवन का उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही विवो बिल्डिंग और पीएसस का शिलान्यास भी होगा। वे जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नगवां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जीविका और 12 अन्य विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात, वे गांव का दौरा करते हुए स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल के निवास के निकट जलकुंभी प्रसंस्करण और मछली पालन के स्टॉल का अवलोकन करेंगे। यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है। सभी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर सुबह 7 बजे से कार्यक्रम के समापन तक प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

रिपोर्टट- ऋषभ कुमार