LATEST NEWS

  • Breast Cancer Awareness
  • Breast Cancer Awareness: क्या वीकेंड पर शराब पीने से भी बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानें विशेषज्ञ

  • Petrol-Diesel Price
  • Petrol-Diesel Price: नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानें दिल्ली में आज के रेट

  • Maa Katyayani Puja
  • Maa Katyayani Puja: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का स्वरूप, मंत्र और पूजा का महत्व

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

DSP Adil Bilal Case : सासाराम गोलीकांड में बड़ा एक्शन, CID को सौंपा गया जांच का जिम्मा, DSP आदिल बेलाल को बुलाया गया पुलिस मुख्यालय

29 दिसम्बर को बिहार के रोहतास जिले में जन्मदिन की पार्टी बना रहे युवकों पर यातायात डीएसपी आदिल बेलाल द्वारा गोली चलाने का आरोप लगा. इसमें एक युवक बादल सिंह की मौत हो गई. गोलीकांड मामले की जाँच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है.

DSP Adil Bilal Case
DSP Adil Bilal Case- फोटो : news4nation

DSP Adil Bilal Case : जन्मदिन की पार्टी बना रहे युवक की गोली से मौत और फायरिंग मामले में यातायात डीएसपी आदिल बेलाल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. सासाराम गोलीकांड की जाँच का जिम्मा सीआईडी करेगी. पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इस घटना में बड़ा फैसला लेते हुए मामले की जाँच सीआईडी को सौंप दी. 

वहीं DSP आदिल बेलाल को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय पटना में योगदान देने का आदेश दिया है. शुक्रवार यानी 27 दिसम्बर की देर रात 10:35 से लेकर 10:39 के बीच यह घटना हुई. इसमें ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने बताया कि मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज की गई है.

Diarch GO

आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी कर रहे कुछ युवकों और ट्रैफिक डीएसपी मो. आदिल बेलाल के साथ हुई झड़प में डीएसपी ने फायरिंग कर दी. इसमें एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए. सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र में हुए बादल सिंह हत्याकांड के बाद से लगातार आरोपी  DSP आदिल बेलाल के खिलाफ उच्च स्तरीय जाँच की मांग चल रही है. इसी क्रम में अब सासाराम गोलीकांड की जाँच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है. 

नीतीश सरकार के मंत्री ने कहा 'कातिल'

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने मृतक बादल सिंह के गांव सिलारी पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने डीएसपी आदिल बेलाल को 'कातिल' करार दिया. उन्होंने कहा, एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह की हरकत अक्षम्य है. दोषी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, यहां तक कि फांसी भी हो सकती है.  

NSIT
Nsmch