LATEST NEWS

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

BPSC Protest: प्रशांत किशोर आज खत्म करेंगे अपना अनशन, 70वीं BPSC को रद्द कराने के लिए कर रहे थे आमरण अनशन, जानिए क्या है आगे का प्लान

BPSC Protest: 14 दिनों के बाद आज प्रशांत किशोर अपना अनशन तोड़ेंगे। प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर थे। आइए जानते हैं पीके अनशन खत्म करने के बाद क्या करेंगे....

 Prashant Kishore
Prashant Kishore end his fast today - फोटो : social Media

BPSC Protest: BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले 14 दिनों से अनशन पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी अपने अनशन के 15वें दिन पीके अनशन तोड़ेंगे। जानकारी अनुसार गुरुवार को दोपहर में प्रशांत किशोर अपना अनशन खत्म करेंगे। पीके की पार्टी की ओर से बताया गया कि यह निर्णय बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थियों के आग्रह पर लिया गया है। हालांकि, आंदोलन जारी रहेगा और उसके नए स्वरूप की घोषणा अनशन समाप्त करते समय की जाएगी।

2 जनवरी से अनशन पर हैं पीके 

प्रशांत किशोर शिक्षा,परीक्षा और रोजगार से जुड़े पांच सूत्रीय मुद्दों को लेकर 2 जनवरी से अनशन पर थे। उनके आंदोलन की मुख्य वजह बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में अनियमितताओं और धांधली के आरोप हैं। जिसके खिलाफ बीपीएससी के अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। पीके ने कहा है कि उनका अनशन समाप्त हो रहा है लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। 

30 दिसंबर को छात्र संसद का आयोजन

30 दिसंबर को प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के सामने बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ छात्र संसद का आयोजन किया था। उसी दिन अभ्यर्थियों का जत्था मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर पर रोक दिया।

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

प्रशांत किशोर के हटने के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रशांत किशोर ने 2 जनवरी से अनशन शुरू करने की घोषणा की और तय समय पर अनशन पर बैठ गए। 6 जनवरी को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, लेकिन निजी मुचलके पर न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया, लेकिन पीके ने अपना अनशन नहीं तोड़ा। वहीं आज पीके अपना अनशन खत्म करेंगे। 

NSIT
Nsmch

हाई कोर्ट और अन्य प्रयास

इस दौरान जन सुराज पार्टी ने बीपीएससी पीटी को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया और राज्यपाल से भी मुलाकात की। वैनिटी वैन,अस्पताल में भर्ती होने और गंगा किनारे कैंप लगाने जैसे घटनाक्रम इसी दौरान हुए। इन घटनाओं और विवादों के बाद अब प्रशांत किशोर अपना अनशन समाप्त कर रहे हैं। वहीं बीते दिन छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भी मुलाकात की। हालांकि पीके ने ये भी कहा है कि वो अनशन के अगले चरण का भी ऐलान करेंगे।