LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

BIHAR POLITICS - NDA का कलह आया बाहर, BJP-JDU पशुपति पारस जैसा जीतन राम मांझी का करेगी राजनीतिक हाल - कांग्रेस

BIHAR POLITICS - मांझी द्वारा एनडीए को औकात दिखाने वाले बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। बयान को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि मांझी का वही हाल होगा, जो अभी पशुपति पारस का बीजेपी और जदयू ने किया है।

BIHAR POLITICS - NDA का कलह आया बाहर, BJP-JDU पशुपति पारस जै

PATNA - जहानाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिस तरह एनडीए की पार्टियों पर निशाना साधते हुए औकात दिखाने की बात कही थी। इसके बाद एनडीए की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गई है। वहीं विपक्ष को बैठे बिठाए सत्तारुढ़ पार्टी को घेरने का मौका मिल गया है। कांग्रेस ने कहा है कि जो हाल एनडीए में  पशुपति पारस का हुआ है, वही हाल जीतन राम मांझी का बीजेपी और जदयू करने जा रही है। 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार में एनडीए की गड़बड़ी सामने आने लगी है। पहले उपेन्द्र कुशवाहा और अब जीतन राम मांझी की बातें ये बताने को काफी है कि एनडीए में सीट बंटवारे से जुड़ी कलह अब सामने आने लगी है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का गलतबयानी भी हकीकत स्पष्ट कर रही है। 

Diarch GO

गठबंधन पर उठाए सवाल

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बयान दे दिया है कि एनडीए में सीट बंटवारा हो चुका है तब जीतन राम मांझी क्यों सीट की डिमांड रोज नए मंचों से कर रहे हैं, क्या उनको इस गठबंधन से हटा दिया गया है या उनका हाल भी भाजपा जदयू मिलकर पशुपति पारस जैसा करने वाली है?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के 20 सीटों के मांग ने यह बता दिया है कि एनडीए में उनका हाल भी पशुपति कुमार पारस जैसा है। बिहार में भाजपा ने अपने सहयोगियों को दोयम दर्जे पर रख कर सीटों का बंटवारा कर दिया है और अपने सहयोगियों को भी वास्तविक स्थिति साझा नहीं किया है। 

NSIT
Nsmch

चिराग का इस्तेमाल करना चाहती है भाजपा

जब भाजपा के अध्यक्ष ने सीट बंटवारे की बात कह दी है तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि क्या मांझी के बगैर ही वो सीटों का बंटवारा कर चुकी है। बिहार एनडीए में फूट नई नहीं है इससे पहले भी ऐसे बयान सहयोगियों द्वारा आ चुके हैं और आने वाले समय में उनके द्वारा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए भी चिराग पासवान की लोजपा का भाजपा पुनः इस्तेमाल करने वाली है। 

सहयोगियों को दरकिनार कर रही है बीजेपी जदयू

जीतन राम मांझी का बयान यह स्पष्ट करता है कि सीट बंटवारे पर एनडीए में संशय बना हुआ है और भाजपा जदयू अपने अन्य सभी सहयोगियों को दरकिनार कर रही है। जीतन राम मांझी ने भाजपा के हालिया धोखे पर उसको औकात बताने की कसम खाई थी और अब वो कसम धरातल पर दिखनी शुरू हो चुकी है।