LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Prashant Kishore In Custody: बिहार पुलिस ने प्रशांत किशोर को मारा थप्पड़, जानिए गांधी मैदान से एम्स पहुंचे या कहीं और ले गई पुलिस

Prashant Kishore In Custody: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार आधी रात के बाद गांधी मैदान से उन्हें हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा कि पीके को पुलिस ने थप्पड़ मारा है।

Prashant Kishore
Police slapped Prashant Kishore - फोटो : Reporter

Prashant Kishore In Custody: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अनशन कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार आधी रात के बाद गांधी मैदान से उन्हें हिरासत में लिया गया और एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। जन सुराज ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्रशांत किशोर के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें थप्पड़ मारा। हिरासत के बाद उन्हें पटना एम्स ले जाया गया, जहां उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

गांधी मैदान बंद और राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

पुलिस ने गांधी मैदान के सभी गेट बंद कर दिए हैं। इसके विरोध में जन सुराज ने आज पूरे बिहार में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी ओर बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे पर महागठबंधन ने भी बिहार में प्रतिरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। आरजेडी और अन्य सहयोगी दलों की छात्र इकाइयों के नेता प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे।

हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

जन सुराज की ओर से इस मामले में आज हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने की संभावना है। प्रशांत किशोर और उनके समर्थक बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं की जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।


NSIT
Nsmch

परीक्षा में धांधली और विरोध प्रदर्शन

बीपीएससी ने 13 दिसंबर को 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। इसके बाद परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग में धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों पर दो बार लाठीचार्ज होने के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया। प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव, और पप्पू यादव सहित कई विपक्षी नेता खुलकर अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर आए हैं।