LATEST NEWS

BIHAR BYPOLL : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी अजीत सिंह ने किया नामांकन, कहा तेजस्वी के सीएम बनने पर खुलेगा खजाना

BIHAR BYPOLL : बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में आज रामगढ विधानसभा क्षेत्र से जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है..पढ़िए आगे

राजद प्रत्याशी अजीत सिंह ने किया नामांकन
रामगढ़ से अजीत सिंह ने किया नामांकन - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : बिहार की हॉट सीटों में से एक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र हमेशा सुर्ख़ियों में रहा है। इस बार उपचुनाव में आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे और बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह के छोटे भाई अजीत सिंह को राजद ने प्रत्यासी के तौर पर मैदान में उतारा है।

इस मौके पर अजीत सिंह ने प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की प्रशांत किशोर के पास कोई लीडर और कोई वर्कर नहीं है। वे भाड़े के लोगों को लेकर घूम रहे है उस पार्टी से हमारी क्या लड़ाई होगी। पिछले 20 वर्षों से जो शासन काल है। खासकर रामगढ़ और कैमूर के संदर्भ में तो लगता है की पटना का खजाना का मुंह बंद हो गया है।

Diarch GO

उन्होंने कहा की सारी विकास से संबंधित जो बड़े बड़े योजनाएं हैं वो दक्षिण बिहार में तो बिल्कुल नगण्य है। वो सिर्फ राजगीर और नालंदा के इर्द - गिर्द ही घूमेगा। तेजस्वी जी जब मुख्यमंत्री बनेंगे तो खजाना का फाटक खुलेगा और हमारी हिस्सेदारी हमे मिलेगी। उन्होंने कहा की मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि मेरा मुद्दा होगा। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो बीएसपी हमारे सामने रही है लेकिन अन्य चुनाव में बीजेपी से आमने सामने की लड़ाई है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट