LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR BYPOLL : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा ने किया नामांकन, लोगों से की परिवारवाद खत्म करने की अपील

BIHAR BYPOLL : बिहार विधानसभा के चार सीटों पर उपचुनाव को लेकर आज नामांकन का अंतिम दिन है। इसके मद्देनजर रामगढ में आज जनसुराज के उम्मीदवार सुशील कुमार कुशवाहा ने नामांकन किया...पढ़िए आगे

जन सुराज के उम्मीदवार ने किया नामांकन
सुशील कुमार कुशवाहा ने किया नामांकन - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के रामगढ़ में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा ने आज नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। सुशील सिंह कुशवाहा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मुंडेश्वरी गेट मोहनिया से पदयात्रा करते हुए नॉमिनेशन करने के लिए अनुमंडल कार्यालय मोहनिया पहुंचे, जहां उन्होंने नॉमिनेशन फाइल किया।

इस मौके पर सुशील सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया की रामगढ़ के लिए मेरा पहला मुद्दा है परिवारवाद को खत्म करना और शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था को धरातल पर लाना। हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है मैं हर हाल में रामगढ़ जीतूंगा। अपने नेता और जनसुराज के सभी कार्यकर्ताओं के बल पर जीत हमारी सुनिश्चित है। विकास का मुद्दा हमारा है। जितने भी हमारे रामगढ़ के लोग हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर भुखमरी का शिकार होते हैं। तमाम लोग टॉर्चर करते हैं उसे रोकना मेरा पहला मुद्दा होगा। वोट बहिष्कार करने की जानकारी मुझे मिली है मैं उनसे जाकर मिलूंगा। क्योंकि जनता पुराने सभी प्रतिनिधियों से ऊब चुकी है।

Diarch GO

जन सुराज नेता और कैमूर के पहले एसपी आरके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया मैं कैमूर का पहला एसपी था। मैं समझता हूं कि जो हमारा प्रत्याशी है वह कर्मठ है गरीबों का सुनने वाला है। सभी वर्गों का ख्याल रखना ही हमारा प्राथमिकता है, राजनीतिक जिम्मेदारी जो 35 वर्षों की विरासत खत्म हो।

उहोने कहा की विकास के ढोंग के आड़ में आज भी दुर्गावती में लोग कई जगह पुल के लिए वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। जिससे किसी ने देखा नहीं। हमारा पहला लक्ष्य है कि परिवारवाद खत्म हो। गरीब का बेटा और कैमूर का बेटा इस बार विधायक बनके विधानसभा में जाए और कैमूर और रामगढ़ की समस्या का समाधान करें। सुशिल सिंह कुशवाहा ने दावा किया की इतने मतों से जीतेंगे कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। परिवारवाद वालों का तीसरा चौथा नंबर होगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट