LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar By- Election 2024: रामगढ़ के खड्सरा में मतदान का बहिष्कार,ओवर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट नहीं देने का किया फैसला

Bihar By- Election 2024: कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के दौरान 13 नवंबर वोटिंग को लेकर दुर्गावती प्रखंड के खड्सरा गांव के लोगों बूथ संख्या 57 और 58 पर वोट का बहिष्कार कर दिया है

 boycott voting
मतदान का बहिष्कार- फोटो : Reporter

Bihar By- Election 2024:  कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के दौरान 13 नवंबर वोटिंग को लेकर दुर्गावती प्रखंड के खड्सरा गांव के लोगों बूथ संख्या 57 और 58 पर वोट का बहिष्कार कर दिया है।

खडसरा गांव के रहने वाले दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंडर पास या ओवर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा दे दिया है ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई लोकसभा और विधानसभा में हम लोग वोट देते आए हैं लेकिन हमारे लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहा है पांच रेलवे लाइन क्रॉस कर हमें मतदान करने के लिए जाना है,

चाहे अपने निजी काम से बाजार जाना हो या बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई बार दुर्घटना में छात्र और ग्रामीण अपनी जान गवा चुके हैं लेकिन इसको लेकर कोई चिंतित नहीं है इसीलिए हम लोग आज वोट का बहिष्कार कर रहे हैं।

बूथ संख्या 57 के पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से अभी तक कोई भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नहीं आया है सुनने में आया है कि लोगों ने रेलवे अंडरपास को लेकर वोट का बहिष्कार किया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी