Bihar Politics: बिहार भाजपा ने 32 नए मंडल अध्यक्ष बनाए, लिस्ट जारी...सभी वर्गों को जगह देने की कोशिश

Bihar Politics: भागलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बुधवार रात 32 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इस सूची में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

bjp
32 new Mandal presidents- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी पार्टी अभी से ही तैयारियों में जुट गई है। सभी पार्टी के ओर से चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। एक ओर जहां दिल्ली में बिहार बीजेपी के नेताओं ने बैठक की तो वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बीजेपी बैठक के बाद एक्शन मोड में है। पार्टी ने कई नए मंडल अध्यक्ष बनाए हैं। जिसका लिस्ट जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट को देखें तो बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस लिस्ट में सभी वर्गों के लोगों को जगह देने की कोशिश की है।  

नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

दरअसल, भागलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बुधवार रात 32 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इस सूची में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। यह फैसला जिला संगठन चुनाव अधिकारी विजय शंकर चौधरी और प्रदेश व जिला समन्वय समिति के निर्देशों के तहत लिया गया।

Diarch GO

सभी वर्गों को मिली जगह

वहीं जिला अध्यक्ष ने सभी नए मंडल अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। भागलपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।  

विधानसभा :- कहलगांव : 1 कहलगांव नगर- उत्तम चौधरी,  2 कहलगांव ग्रामीण- मारुति नंदन,  3 सनोखर- अनुज दुबे, 4. छटपटिया- श्रवण कुमार कुशवाहा, 5 योगेंद्र मंडल- विवेका मंडल, 6- सन्होलाः- जितेंद्र साह, 7 गोराडीह पूर्वीः- अविनाश कुमार और 8 गोराडीह पश्चिम- सन्नी यादव

NSIT
Nsmch

विधानसभा-भागलपुर: 1 चंपानगर- अमृत लाल, 2 शीतकंठ नगर-आशीष कुमार सिंह, 3 विजय मित्रा- निरंजन चंद्रवंशी, 4 ईश्वरनगर- दीपक कुमार साह, 5 तिलकामांझीः- सोमनाथ शर्मा और 6 श्रीनारायण शाह नगर- उमा भूषण तांती

विधानसभा - नाथनगर: 1 नाथनगर उत्तरी- मनीष कुमार सिंह, 2 नाथनगर दक्षिणी- मनीष यादव, 3 जगदीशपुर- हर्ष उत्सव झा, 4 प्रभाष चंद्र तिवारी- वैद्यनाथ मंडल, 5 सबोर- पांडव कुमार निराला और 6 ममलखा- विनय कुमार मंडल

विधानसभा - सुल्तानगंज: 1 अजगैबीनाथ नगर- अलका चौधरी, 2 अजगैबीनाथ दक्षिणी- पप्पू शाह, 3 अजगैबीनाथ उत्तरी- प्रवीण मिश्रा, 4 शाहकुंड- अमरजीत कुमार, 5 सजौर- नीरज कुमार कुशवाहा और 6 तिलकपुर- पीयूष सिंह

विधानसभा - पीरपैंती: 1 पीरपैंती- हरेराम शर्मा, 2 शिवनारायणपुर- शिवचंदन शाह, 3 नंदलालपुर- रवि कुमार सिन्हा, 4 वाराहाट- अभिजीत आनंद, 5 बाखरपुर- अंकु कुमार सिंह और 6 खवासपुर- मिथिलेश कुमार को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।