LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद

राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के पावन पर्व पर भव्य एवं पारंपरिक रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष गांधी मैदान में 90 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण कराया गया था। जिसका वध सीएम सम्राट ने किया.....

विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के
पटना के गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का हुआ दहन- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के पावन पर्व पर भव्य एवं पारंपरिक रावण वध कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष गांधी मैदान में 90 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण कराया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के राज्यपाल, नागालैंड के राज्यपाल सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धनुष पर बाण चलाकर प्रतीकात्मक रूप से रावण का वध किया और दहन की रस्म पूरी की। इसके साथ ही 85 फीट ऊंचे मेघनाद और 80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही पूरा गांधी मैदान 'जय श्रीराम' के गगनभेदी उद्घोष और मनमोहक आतिशबाजी से जगमगा उठा।


गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा और प्रशासन के रहे कड़े इंतजाम

इस ऐतिहासिक रावण दहन समारोह के साक्षी बनने के लिए पटना शहर और आसपास के क्षेत्रों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे थे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था। संपूर्ण मैदान परिसर और प्रवेश द्वारों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही थी। इसके अलावा एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), अग्निशमन विभाग की टीमें और भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे इतना बड़ा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का अमर संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए और बिहारवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए अतिथियों ने कहा कि रावण दहन का यह पर्व हर युग में मानव समाज को अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। मुख्यमंत्री और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।

NSIT
Nsmch

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट