LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर अब नहीं होगी मनमानी, अब बताना होगा बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट बदलने की वजह

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर अब विमानों के बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट में अचानक बदलाव करना एयरलाइंस के लिए इतना आसान नहीं होगा।...

Patna Airport
एयरलाइंस को अब बताना होगा बदलाव का हिसाब- फोटो : social Media

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर अब विमानों के बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट में अचानक बदलाव करना एयरलाइंस के लिए इतना आसान नहीं होगा। यात्रियों को कभी एक गेट से दूसरे गेट तक दौड़ाने और कभी सामान के लिए बेल्ट-दर-बेल्ट भटकाने वाली परेशानी पर लगाम लगाने की तैयारी है। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन ने विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही एयरलाइंस के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। अब विमानों की समय-सारणी के साथ बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट की व्यवस्था भी पहले से निर्धारित करनी होगी। अगर आखिरी वक्त में बदलाव करना मजबूरी बन जाए, तो उसकी वजह भी बतानी पड़ेगी।

कभी गेट बदला, कभी बेल्ट; आखिर यात्री कब तक दौड़ें?

हवाई सफर में यात्री टिकट खरीदते हैं, समय पर एयरपोर्ट पहुंचते हैं और बोर्डिंग पास लेकर अपनी उड़ान का इंतजार करते हैं। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है, जब ऐन मौके पर बोर्डिंग गेट बदलने की सूचना मिलती है। यात्री जिस गेट पर इत्मीनान से बैठे होते हैं, अचानक वहां से दूसरे गेट की ओर भागने की नौबत आ जाती है। बुजुर्गों, बच्चों और भारी सामान के साथ सफर करने वालों के लिए यह भागदौड़ और भी मुश्किल हो जाती है।

उधर, विमान से उतरने के बाद सामान लेने की बारी आए तो लगेज बेल्ट में बदलाव यात्रियों की परेशानी बढ़ा देता है। जिस बेल्ट पर सामान आने की उम्मीद होती है, वहां इंतजार करते रहिए और फिर पता चलता है कि सामान किसी दूसरी बेल्ट पर मिलेगा। ऐसे में सफर की थकान के साथ यात्रियों को अतिरिक्त मशक्कत भी करनी पड़ती है।

एयरलाइंस को अब बताना होगा बदलाव का हिसाब

एयरपोर्ट प्रशासन के नए निर्देश के मुताबिक, एयरलाइंस को उड़ानों की समय-सारणी के साथ बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट की संख्या पहले से तय करनी होगी। इससे यात्रियों को समय रहते सही जानकारी उपलब्ध कराने और एयरपोर्ट पर व्यवस्था को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।अगर किसी अपरिहार्य परिस्थिति में गेट या लगेज बेल्ट बदलना पड़ता है, तो संबंधित एयरलाइन को बदलाव का कारण स्पष्ट करना होगा। यानी अब अचानक बदलाव करके यात्रियों को असमंजस में छोड़ देना पहले जितना आसान नहीं रहेगा।इस निर्देश का मकसद यात्रियों की सहूलियत बढ़ाना और एयरपोर्ट पर अनावश्यक अफरातफरी को कम करना है। हालांकि, इसका असली फायदा तभी मिलेगा, जब एयरलाइंस समय पर सूचना दें और डिस्प्ले स्क्रीन पर भी सही जानकारी अपडेट होती रहे।

NSIT
Nsmch

निर्माण कार्य के कारण गेट 12ए बंद

इसी बीच पटना एयरपोर्ट परिसर में जारी निर्माण कार्य को देखते हुए बोर्डिंग गेट संख्या 12ए को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया है। ऐसे में यात्रियों को अपनी उड़ान के लिए निर्धारित गेट की जानकारी एयरलाइन की ओर से जारी सूचना और एयरपोर्ट पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन से लेने की सलाह दी गई है।

एयरपोर्ट प्रशासन का यह कदम यात्रियों की उस पुरानी शिकायत को दूर करने की कोशिश है, जिसमें आखिरी वक्त पर होने वाले बदलाव सफर को परेशानी का सबब बना देते हैं। अब देखना यह है कि नए निर्देशों के बाद यात्रियों को राहत कितनी मिलती है और एयरलाइंस अपनी व्यवस्था को कितना चुस्त-दुरुस्त रख पाती हैं।