LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

NDA में बढ़ी सियासी हलचल! अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद एक्शन में ललन सिंह .... सीएम सम्राट से मिलने के एक घंटे बाद अब नीतीश से मुलाकात

जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके बाद से ललन सिंह लगातार एक्टिव हैं, शनिवार शाम उनसे नीतीश कुमार मिले जबकि रविवार दोपहर ललन ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की और अब वे नीतीश से मिले हैं

 Lalan Singh Meets Nitish Kumar
Lalan Singh Meets Nitish Kumar - फोटो : news4nation

Bihar News : मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और मुंगेर के सांसद ललन सिंह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के बाद ललन सिंह शाम करीब 3 बजे अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मिलने पहुंच गए। अनंत सिंह के निष्कासन के बाद ललन सिंह की इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इससे पहले रविवार सुबह करीब 11 बजे नीतीश कुमार अचानक अपने आवास से बाहर निकले थे। करीब 30 मिनट बाद वह वापस लौट आए। उस समय चर्चा थी कि ललन सिंह उनसे मिलने पहुंच सकते हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक किसी कारण से सुबह प्रस्तावित मुलाकात टल गई। इसके बाद शाम करीब 3 बजे ललन सिंह नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे।

शनिवार शाम भी नीतीश ने की थी ललन सिंह से मुलाकात

ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच मुलाकातों का सिलसिला शनिवार शाम से ही चर्चा में है। शनिवार शाम नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इसके बाद रविवार को ललन सिंह ने पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और फिर नीतीश कुमार के आवास पहुंच गए। करीब 24 घंटे के भीतर दोनों नेताओं के बीच लगातार संपर्क और मुलाकातों के घटनाक्रम को जदयू के भीतर चल रही हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन मुलाकातों के एजेंडे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद बढ़ी सक्रियता

गौरतलब है कि जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा भी विधानसभा अध्यक्ष से की है। यह कार्रवाई बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर हुए चुनाव के दौरान जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करने के बाद हुई।

NSIT
Nsmch

अनंत सिंह को ललन सिंह का करीबी माना जाता रहा है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई के बाद ललन सिंह की लगातार हो रही मुलाकातों पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं। अनंत सिंह ने भी निष्कासन के बाद जदयू नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि पार्टी में कुछ लोग अपनी मर्जी से फैसले ले रहे हैं।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि नीतीश कुमार, ललन सिंह और सम्राट चौधरी के बीच हुई मुलाकातों में अनंत सिंह प्रकरण पर चर्चा हुई है या नहीं। लेकिन घटनाक्रम की टाइमिंग ने जदयू के भीतर संभावित रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और आगे की राजनीतिक दिशा को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं।

अभिजीत की रिपोर्ट