LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न दे केंद्र सरकार, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने की मांग

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की मांग की है....पढ़िए आगे

Bihar News : 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न
भारत रत्न देने की मांग - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी केवल गया और बिहार के गौरव नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के महान प्रतीक हैं।

मंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और 22 वर्षों के अथक संघर्ष से पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बनाया। उनका यह कार्य मानव संकल्प, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की ऐसी मिसाल है, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। बिहार पर्यटन विभाग भी उनके 22 वर्षों के इस संघर्ष को दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रेरक प्रतीक बताता है।

Diarch GO

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि दशरथ मांझी ने अपने व्यक्तिगत दुःख को समाज की पीड़ा से जोड़ा और ऐसा रास्ता बनाया, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन आसान हुआ। उनका जीवन गरीब, वंचित और मेहनतकश समाज के लिए आत्मविश्वास और संघर्ष की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और दशरथ मांझी जैसे असाधारण जननायक को यह सम्मान मिलना उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान के प्रति राष्ट्र की सच्ची कृतज्ञता होगी। 

डॉ. सुमन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न देकर बिहार के इस महान सपूत को उचित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर हमें उनके संकल्प, श्रम और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

NSIT
Nsmch