LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

तेजस्वी ने की दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग : राज्य सरकार पर जमकर बरसे, 19 को राजभवन मार्च का किया एलान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। घोटाले पर घोटाले हो रहे है और सरकार का इसपर कोई नियंत्रण नही है.....

तेजस्वी ने की दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग : राज्य स
राज्य सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी- फोटो : रंजन कुमार

Patna : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार घोटाले हो रहे हैं और सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 21 वर्षों से अधिक के शासन के बावजूद वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।


भ्रष्टाचार और पेपर लीक से राज्य की छवि प्रभावित

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में सृजन घोटाला, डस्टबिन घोटाला और 77 हजार करोड़ रुपये के अनसुलझे हिसाब-किताब जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य अब पेपर लीक का केंद्र बन चुका है, जिससे लाखों युवाओं और अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है।


Diarch GO

दशरथ मांझी के लिए भारत रत्न की मांग

महापुरुषों के सम्मान के मुद्दे पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को 'भारत रत्न' देने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने दशरथ मांझी के लिए श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया था और सरकार से मांग की है कि उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए तथा पटना में एक भव्य स्मारक (स्मार्ट आश्रम) का निर्माण कराया जाए।


19 तारीख को राजभवन मार्च का एलान

युवाओं और छात्रों के मुद्दों को उठाते हुए विपक्ष के नेता ने घोषणा की कि वे 19 तारीख को विशाल 'राजभवन मार्च' निकालेंगे। इस मार्च में राज्य के पीड़ित नौजवानों, बेरोजगारों, विश्वविद्यालय और कोचिंग के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मार्च सरकार की जनविरोधी नीतियों और बेरोजगारी के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती देगा।


NSIT
Nsmch

वित्तीय स्थिति और राज्य की दुर्दशा पर चिंता

तेजस्वी यादव ने बिहार की वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रहे भ्रष्टाचार के कारण सरकारी खजाना खाली हो चुका है। आलम यह है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन देने तक के लिए सरकार के पास पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की आम जनता के खून-पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है।


रंजन की रिपोर्ट