Bihar Road Accident : गया में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला समेत दो की मौके पर हुई मौत

मगध विश्वविद्यालय के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार एक महिला और पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया।

Bihar Road Accident : गया में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित हाईव
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : MANOJ

GAYAJI : जिले से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मगध विश्वविद्यालय (बोधगया) के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार एक महिला और पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी व सनसनी का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH), गया भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त (पहचान) करने में जुटी है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Diarch GO

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा हाईवा की अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। तेज रफ्तार हाईवा बाइक को रौंदते हुए निकल गया, जिससे दोनों सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटना के बाद फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मगध विश्वविद्यालय मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट