गंगा के जलस्तर में वृद्धि से अथमलगोला में निर्माणाधीन सेतु का अस्थायी पुल जलमग्न, निचले इलाकों में बढ़ने लगा पानी

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ अनुमंडल के तटीय इलाको के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। अनुमंडल के अठमलगोला में निर्माणाधीन सेतु का अस्थाई पुल जलमग्न हो गया है, वहीं निचले इलाको में तेजी से पानी फैल रहा है.....

गंगा के जलस्तर में वृद्धि से अथमलगोला में निर्माणाधीन सेतु क
गंगा के जलस्तर में वृद्धि से अथमलगोला का अस्थायी पुल जलमग्न- फोटो : रवि शंकर

Patna : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब बाढ़ अनुमंडल के निचले तटीय इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएँ बढ़ने लगी हैं।


करजान-ताजपुर सेतु का टेंपररी पुल डूबा 

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला क्षेत्र में बन रहे करजान-ताजपुर सेतु के निर्माण हेतु बनाया गया अस्थायी (टेंपररी) पुल गंगा के बढ़ते पानी की चपेट में आ गया है। जलस्तर बढ़ने से इस टेंपररी पुल के ऊपर से पानी का बहाव शुरू हो गया है। इसी मार्ग का उपयोग मुख्य रूप से पुल निर्माण में जुटी कंपनियों के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण करते हैं।


Diarch GO

आवागमन फिलहाल जारी, मवेशियों की आवाजाही प्रभावित 

टेंपररी पुल पर पानी बहने के बावजूद फिलहाल स्थानीय लोगों और निर्माणकर्मियों का आवागमन पूरी तरह बाधित नहीं हुआ है। ग्रामीण इसी रास्ते से अपने मवेशियों को चराने और चारा लाने के लिए आ-जा रहे हैं। हालांकि, पानी के बहाव के बीच से गुजरना जोखिम भरा होता जा रहा है।


जलस्तर बढ़ा तो ठप हो सकता है निर्माण कार्य 

यदि गंगा के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो न केवल इस टेंपररी मार्ग से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा, बल्कि करजान-ताजपुर सेतु का निर्माण कार्य भी सीधे तौर पर प्रभावित होगा। पानी का दबाव बढ़ने पर निर्माण कंपनियों को काम रोकना पड़ सकता है।


NSIT
Nsmch

प्रशासन सतर्क, स्थिति पर नजर 

तटीय और निचले इलाकों में जलस्तर की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग सतर्क हैं। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो अथमलगोला और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा सकता है, जिसे लेकर प्रभावित क्षेत्रों के लोग ऊँचे स्थानों की ओर रुख करने की योजना बना रहे हैं।


रवि शंकर की रिपोर्ट