LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Politics : राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हो निष्पक्ष निगरानी : डॉ. संतोष कुमार सुमन

Bihar Politics : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक
राहुल गाँधी पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA :  हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर उनकी विश्वसनीयता को चुनौती दे रहे हैं। लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन इन सवालों के साथ तथ्यों और प्रमाणों की जिम्मेदारी भी जुड़ी है। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को लिखे पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने लंबित मामलों पर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा करने के बजाय उचित न्यायिक प्रक्रिया अपनाने की हिदायत दी है। यह स्पष्ट संदेश है कि संवैधानिक व्यवस्था में हर मुद्दे के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन आवश्यक है।

डॉ. सुमन ने सवाल किया कि राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाने के बाद उन्हें निर्णायक प्रमाणों के साथ उचित मंच पर प्रस्तुत क्यों नहीं करते? संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाना आसान है, लेकिन तथ्यों के आधार पर आरोपों को साबित करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी हस्तक्षेप से जुड़े किसी भी विश्वसनीय इनपुट की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि ठोस साक्ष्यों और कानून के अनुसार होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं हो सकता। सरकार और संबंधित एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विश्वसनीय सूचनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति का सम्मान जरूरी है, लेकिन देशहित से जुड़े सवालों पर जिम्मेदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही भी उतनी ही अनिवार्य है।

NSIT
Nsmch