LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह गए,वीडियो वायरल
  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह

बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी प्रीता वर्मा ने दी बधाई

बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए प
नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : बिहार पुलिस मुख्यालय में शुक्रवारको नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पदाधिकारियों के सम्मान में एक विशेष 'पिपिंग सेरेमनी' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार की पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रीता वर्मा ने अपनी उपस्थिति में 14 नव प्रोन्नत पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा का इंसिग्निया (Insignia) लगाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों को भविष्य में पूरी निष्ठा, मुस्तैदी और बेहतर कार्यकुशलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।


मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ समारोह

पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के दौरान डीजीपी प्रीता वर्मा के अलावा पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा), पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) तथा पुलिस मुख्यालय के अन्य कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

सभी अधिकारियों ने नवनियुक्त आईपीएस अधिकारियों का मुंह मीठा कराकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उनके प्रशासनिक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


पुलिस महकमे में खुशी का माहौल, प्रशासनिक कसावट की उम्मीद

इस महत्वपूर्ण पदोन्नति और पिपिंग सेरेमनी से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। जानकारों का मानना है कि इन अधिकारियों के भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होने से राज्य में विधि-व्यवस्था के संधारण और पुलिस प्रशासन के सुदृढ़ीकरण में और अधिक मजबूती आएगी।

NSIT
Nsmch

रंजीत की रिपोर्ट