LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Pawan Singh: तलाक के बीच पवन सिंह का फिर जागा अक्षरा प्रेम, भोजपुरी सितारों के जलवे से गुलजार हुआ मां बड़ी दुर्गा महारानी का दरबार

Pawan Singh: पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक का केस चल रहा है तो इसी बीच भोजपुरी के सीने स्टार ने एक बयान देकर बवाल मचा दिया है....

Pawan Singh: तलाक के बीच पवन सिंह का फिर जागा अक्षरा प्रेम,
तलाक के बीच पवन सिंह का फिर जागा अक्षरा प्रेम- फोटो : reporter

Pawan Singh: मुंगेर जिले के कल्याणपुर में बीती रात भोजपुरी सितारों का ऐसा जलवा देखने को मिला कि पूरा इलाका भक्ति, संगीत और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया। एक ओर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, तो दूसरी ओर गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने ओजस्वी संबोधन से लोगों में जोश भर दिया। मां बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में उमड़ी भारी भीड़ के बीच दोनों सितारों की मौजूदगी ने दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक बढ़ा दी।

पवन सिंह की गायकी पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा परिसर

मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। जैसे ही पावर स्टार ने मंच संभाला, दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। उनके गीतों पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा परिसर उत्साह के शोर से गूंज उठा। अपने चहेते कलाकार की एक झलक पाने के लिए भी दर्शकों में खासा जोश देखने को मिला। पवन सिंह ने कहा कि "अक्षरा सिंह मेरा बाबू है मेरा बेटा है ,उनके पिता जी हमारे भइया हैं और उनकी माता जी हमारी भाभी है और मैने उनको sorry बोला है और अगर अक्षरा सिंह के माता पिता को अगर मेरे चलते बुरा महसूस हुआ हो तो मैं भइया भाभी को दिल से sorry

रवि किशन के ओजस्वी संबोधन ने जीता दिल

कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भी पहुंचे। अपने खास अंदाज और प्रभावशाली वक्तव्य से उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। उन्हें सुनने के लिए भी दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। पवन सिंह की गायकी और रवि किशन के संबोधन ने आयोजन को यादगार बना दिया।

250 फीट ऊंचा ट्विन टावर पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

इस बार कल्याणपुर में मलेशिया के प्रसिद्ध पेट्रोनास ट्विन टावर की तर्ज पर करीब 250 फीट ऊंचा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया है। इसकी विशालता और आकर्षक बनावट श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। मां के दर्शन के साथ भोजपुरी सितारों की प्रस्तुतियों ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

NSIT
Nsmch

350 साल पुरानी परंपरा में आस्था और मनोरंजन का संगम

कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी का पूजा आयोजन करीब 350 साल पुरानी परंपरा के लिए जाना जाता है। इस बार यहां धार्मिक आस्था, भव्य सजावट और सांस्कृतिक मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मां के दरबार में उमड़ी भीड़ और भोजपुरी सितारों की मौजूदगी ने महोत्सव को खास बना दिया। पवन सिंह के गीतों और रवि किशन के संबोधन के साथ बीती रात का कार्यक्रम श्रद्धालुओं और प्रशंसकों के लिए यादगार बन गया।

रिपोर्ट- मो, इम्तियाज खान