LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Patna Crime : प्रियदर्शी नगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, आरोपी के घर से पिस्टल, कारतूस और विदेशी शराब जब्त

पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र में लड़की को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष और फायरिंग हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर उसके घर से पिस्टल, गोली और 7.08 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

(Rupaspur Firing News
रूपसपुर थाना क्षेत्र में लड़की को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष और फायरिंग- फोटो : news 4 nation

पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र के डीपीएस मोड़ प्रियदर्शी नगर में रविवार रात लड़की के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


छापेमारी कर आरोपी शिवम को पुलिस ने पकड़ा 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दानापुर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में और प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी शिवम कुमार के प्रियदर्शी नगर स्थित घर पर देर रात छापेमारी की और उसे धर दबोचा।


घर से हथियार, कारतूस और विदेशी शराब बरामद 

पुलिस द्वारा की गई सघन तलाशी के दौरान आरोपी शिवम के घर से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक पिलेट और 7.08 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। हथियार और अवैध शराब मिलने के बाद पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी भेजा गया जेल, एक अन्य हिरासत में

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवम कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य युवक को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।