LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पटना के नौबतपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 KG गांजा और चोरी के मोबाइल जब्त, 13 अरेस्ट

पटना की नौबतपुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता! लूट, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और चोरी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से 2 किलोग्राम गांजा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

naubatpur police arrests 13 accused in ndps and theft cases
नौबतपुर than पुलिस ने 2 KG गांजा और चोरी के मोबाइल किये जब्त, 13 अरेस्ट- फोटो : news 4 nation

पटना जिले के नौबतपुर थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.बकौल थानेदार मंजीत ठाकुर पुलिस ने लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त इन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

एनडीपीएस मामले में गांजे के साथ धरपकड़

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में नौबतपुर थाना कांड संख्या 622/26 (दिनांक 19.08.2026) के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने वैशाली जिले के रुस्तमपुर निवासी रविन्द्र पासवान उर्फ नन्दकी, दुलहिनबाजार के लाला भनसारा निवासी संजय साह तथा नौबतपुर के अर्जुन प्रसाद को 2 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.

चोरी के मोबाइल के साथ 6 आरोपी अरेस्ट

कांड संख्या 621/26 (दिनांक 19.08.2026) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ 6 अभियुक्तों को दबोचा है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिगौड़ी के रूपेश कुमार पासवान, नालंदा जिले के चितरंजन यादव, सत्येन्द्र कुमार, रवि कुमार, विपिन कुमार तथा जहानाबाद के विजय कुमार शामिल हैं.

लूट और वारंट मामलों में कार्रवाई

नौबतपुर पुलिस ने लूट के मामले में वांछित इस्तिहार निर्गत अभियुक्त सन्नी कुमार (ग्राम चकिया) को गिरफ्तार किया. इसके अलावा, गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामलों में भोला कुमार (ग्राम खजुरी), अनिल मांझी और गोबिन्द मांझी (दोनों ग्राम खजुरी मुसहरी) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.