LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

स्वरोजगार के लिए दो महिलाओं को मिली मुफ्त सिलाई मशीन, गौरव राय की पहल का झारखंड तक विस्तार

गौरव राय ने बताया कि अब तक 343 सिलाई मशीनों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली बार दो महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई है।

Gaurav Rai
Gaurav Rai - फोटो : news4nation

Bihar News :  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत गुरुवार को कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में दो महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन वितरित की गई। यह पहल ‘ऑक्सीजन मैन ऑफ बिहार’ के नाम से चर्चित गौरव राय की ओर से की गई। सतगावां प्रखंड की शिवपुर पंचायत की निवासी मनीषा कुमारी और नासरगंज निवासी अंजनी कुमारी को संस्था की ओर से सिलाई मशीन दी गई। 


मशीन मिलने के बाद दोनों महिलाओं ने खुशी जताई और कहा कि इससे उन्हें रोजगार का साधन मिलेगा। वे सिलाई का काम कर अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में योगदान दे सकेंगी। दोनों महिलाओं ने इस पहल के लिए संस्था और गौरव राय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में विनय शंकर वैध, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी, बाकचिया देवी, किरण कुमारी, रंजीत पांडे और हिमांशु कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Diarch GO


अब तक 343 सिलाई मशीनों का वितरण

गौरव राय ने बताया कि अब तक 343 सिलाई मशीनों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली बार दो महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने घर के आसपास रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है।


उन्होंने बताया कि वे बिना किसी NGO के महिलाओं के स्वरोजगार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर इस अभियान की उपयोगिता भी सामने आ रही है।

NSIT
Nsmch


गौरव राय बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर प्रखंड के सुघरी गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में पटना की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की इस पहल की सराहना की।