LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ

MLC Election : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अ
अनंत का सियासी खुलासा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। इस बीच, प्रत्याशी नीरज कुमार की अचानक तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अनंत सिंह ने सीधा और बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, "कुछ लोग कह रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीरज कुमार से मिलने अस्पताल गए थे, लेकिन हकीकत में कोई नहीं गया है। यह सब उनका अपना खेल है। न नीरज कुमार बीमार हैं, और न ही उन्हें कोई बुखार है। कुछ नहीं हुआ है, यह केवल और केवल एक नाटक है।"

अनंत सिंह ने तंज कसते हुए आगे कहा कि बूथ पर जाने से पहले अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पैसे देने के डर से वे अचानक बीमार होने का नाटक कर रहे हैं। नीतीश कुमार की भूमिका पर बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि, "नीतीश कुमार हम सभी के गुरु हैं। उन्हें इस बिहार एमएलसी चुनाव से कोई विशेष मतलब नहीं है। जनता ही असली मालिक है, और जिसे वह वोट देगी, वही जीतेगा। नीतीश कुमार न तो उनकी तरफ हैं और न ही मेरी तरफ हैं।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे और नीरज कुमार दोनों ही एक ही पार्टी (जदयू) से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनकी यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर नीरज कुमार से है। अनंत सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि वे चुनावी मैदान में नीरज कुमार को हराकर ही दम लेंगे।

NSIT
Nsmch