LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य पर बिहार सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- 30 सितंबर तक आवंटित होंगे 30 से अधिक माइनिंग ब्लॉक

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की सरकार की योजना है कि 30 सितंबर से पहले 30 से अधिक मायनिंग ब्लॉक आवंटित कर दिए जाएं और 15 अक्टूबर से खनन कार्य शुरू कर दिया जाए.....पढ़िए आगे

Bihar News : 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य पर बिहार सरकार का फ
बिहार में शुरू होगा खनन कार्य - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज होटल मौर्या में कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी एवं एन०एम०ई०डी०टी० के कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार के आठवें चरण के खनिज ब्लॉकों की नीलामी के कार्यशाला में उपस्थित आप सभी लोगों का स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार में खनिज ब्लॉकों का अध्ययन कराया गया है। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी है, उसको कोई नुकसान नहीं पहुँचाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करना है। वर्ष 2005 के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कई विकास कार्य किये गये हैं। आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। आधारभूत संरचनाओं में पत्थर सहित अन्य खनिज तत्वों की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के हित में यहां के संसाधनों का सदुपयोग किया जायेगा। कई खनिज ब्लॉकों का टेंडर किया गया है और कई की प्रक्रिया चल रही है। हमारे पदाधिकारी इस काम में लगे हुये हैं, 9 महीने में हमलोग इस काम को पूर्ण करेंगे। 44 माइनिंग ब्लॉकों में से 28 माइनिंग ब्लॉकों में सर्वे का काम आगे बढ़ा है। 30 सितम्बर के पहले 30 से अधिक माइनिंग ब्लॉक आवंटित कर दिये जायेंगे। 15 अक्टूबर से बिहार में खनन कार्य शुरू करने की दिशा में पहल होगी।

Diarch GO

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का बजट आज 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपये का हो गया है। बिहार में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। बिहार में संसाधन की कमी नहीं है। संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हुये जनता के हित में इसे गति देनी है। रोहतास में लाइम स्टोन, औरंगाबाद में मिनिरल बेल्ट का बड़ा रिसोर्स है, जहानाबाद तथा जमुई में मैग्नेट, गया, बांका एवं भागलपुर में भी मिनिरल्स का बड़ा रिसोर्स है, इन सभी का सदुपयोग करना है। उन्होंने कहा कि खनिजों से प्राप्त होने वाली रॉयल्टी का उपयोग बिहार की जनता के हित और राज्य के विकास के लिए किया जाएगा। खनिज संपदा का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। राज्य में खनिज केंद्र स्थापित करने के साथ नवंबर तक 5 लाख करोड़ रूपये के निवेश लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार जी० किशन रेड्डी से भी बात हुयी है। सतीश चंद्र दुबे बिहार के ही हैं वे भी काफी सक्रिय हैं और बिहार के हित के लिये काम कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिये निवेशकों को कई प्रकार की रियायतें दी जा रही है। हमारा सभी से आग्रह है कि आप खुले मन से बिहार में निवेश करें। बिहार को आगे बढ़ाने में मदद करें। आप पूरी तरह यहां सुरक्षित हैं और निर्भीक होकर अपने काम को आगे बढ़ायें। बिहार सरकार हर तरह से आपका सहयोग करेगी।कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे तथा कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव कदम संदीप वी० ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह, कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक आशीष सक्सेना सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch