LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

रेल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटना जंक्शन पर यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को रंगे हाथ दबोचा

पटना रेल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पटना जंक्शन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं तलाशी में इनके पास से कई चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए है....

रेल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटना जंक्शन पर यात्रियों के
पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : पटना जंक्शन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेल थाना पटना जंक्शन में 23 अगस्त 2026 को दर्ज कांड मामले मे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को रंगे हाथ धर दबोचा। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2), 317(5) और 112(2) के तहत की गई है।


प्लेटफॉर्म नंबर-01 के क्रू लॉबी के पास हुई छापेमारी

Diarch GO

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 के पश्चिमी छोर स्थित क्रू लॉबी के पास की है। गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से चोरी के 04 टचस्क्रीन (स्किन टच) मोबाइल फोन बरामद हुए। मामले में रेल थाना पटना जंक्शन के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) श्यामलाल यादव वादी बने हैं, जबकि मामले की आगे की जांच अनुसंधानकर्ता ASI अभिषेक कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।


पकड़े गए अभियुक्तों में पटना और मधुबनी के युवक शामिल

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. राजा कुमार (20 वर्ष) - पिता: राजू कुमार, निवासी: राजीवनगर पॉलिटेक्निक कॉलेज, वार्ड नं0-05, थाना: पाटलिपुत्र, जिला: पटना।
  2. वसीम खान (19 वर्ष) - पिता: मो० नसीम मल्लिक, निवासी: हारून कॉलोनी, रोड नं0-17, थाना: फुलवारी शरीफ, जिला: पटना।
  3. कन्हैया कुमार (21 वर्ष) - पिता: वरुण साव, निवासी: मकराम चक, वार्ड नं0-71, थाना: मालसलामी, जिला: पटना।
  4. मनोज मल्लिक (19 वर्ष) - पिता: रैन मल्लिक, निवासी: बलान पट्टी, वार्ड नं0-07, थाना: लौकाहा, जिला: मधुबनी।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का पता लगाया जा रहा है।


रंजीत की रिपोर्ट