LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार और कारतूस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार और कारतूस के साथ 2
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत भगवानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है।


समस्तीचक फील्ड के पास चल रही थी हथियारों की डील

मिली जानकारी के अनुसार भगवानगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम समस्तीचक स्थित एक फील्ड के पास दो व्यक्ति अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से हथियार लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।


Diarch GO

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में टीम गठित

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना सुश्री शैलजा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मसौढ़ी-02) और भगवानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध तरीके से चिह्नित स्थान पर छापेमारी की और मौके से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।


देसी कट्टा, थ्रीनट और कारतूस बरामद

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए:

  • 01 देशी कट्टा
  • 01 देशी थ्रीनट
  • 03 जिंदा कारतूस


NSIT
Nsmch

मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

उक्त सफल पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना सुश्री शैलजा ने बताया कि इस संदर्भ में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास तथा हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच करते हुए आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।


रंजीत की रिपोर्ट