LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर और व्यापारियों से लूट की साजिश नाकाम, 3 लुटेरे और 1 शातिर चोर गिरफ्तार

राजधानी पटना के पूर्वी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोल अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन शातिर अपराधियों और एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है....

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर और व्यापारियों से लूट की
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना के पूर्वी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम (DIU) और स्थानीय थानों के संयुक्त ऑपरेशन में लूट की बड़ी साजिश को नाकाम करने के साथ-साथ कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया है। पटना पूर्वी एसपी शैलजा ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी।


डॉक्टर्स कॉलोनी में शराब पार्टी के बीच दबिश, 3 लुटेरे गिरफ्तार

Diarch GO

पहली सफलता बाईपास थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डॉक्टर्स कॉलोनी के पास एक मकान में कुछ अपराधी हथियारों के साथ शराब पार्टी कर रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर DIU और बाईपास थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान रोहित कुमार, रुस्तम उर्फ रफ्तार और रोहित कुमार उर्फ माही के रुप मे हुई है।


हथियार, शराब और बाइक बरामद

एसपी शैलजा ने बताया कि तलाशी के दौरान इनके पास 2 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 24 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, अवैध अंग्रेजी शराब, 2 बाइक और मोबाइल बरामद किये गए। वहीं इनसे पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी इलाके के नामचीन डॉक्टरों और व्यवसायियों से लूटपाट की योजना बना रहे थे।

NSIT
Nsmch


अकेले 15 लाख की चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा गया

वहीं दूसरी बड़ी सफलता अगमकुआं थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने इलाके में लगातार हो रही गृहभेदन (चोरी) की घटनाओं में शामिल अकेला काम करने वाले शातिर चोर दीपक सहनी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास 165 ग्राम सोना, 3,429 ग्राम (3.4 किलो से अधिक) चांदी के आभूषण, ₹80,000 नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार और 1 बाइक बरामद किये गये है।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अकेले कई बंद मकानों में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक के आभूषणों और नकद की चोरी की है। वहीं चोरी के जेवर एक स्वर्ण दुकान पर काम करने वाले नगीना साह की मदद से खपाता था।


पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि दोनों मामलों में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है और गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


अनिल की रिपोर्ट