LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट के सुझबुझ से हुई सुरक्षित लैंडिंग

पटना एयरपोर्ट परआज सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI 1741) सोमवार सुबह बर्ड हिट का शिकार हो गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई.....

पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइ
पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Patna : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सोमवार की सुबह पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होत रह गया। दरअसल दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI 1741) सोमवार सुबह बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे के पास पहुंचते ही विमान के दाहिने टरबाइन से पक्षी के टकराने की आशंका जताई गई, जिसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान को सुबह 7:43 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।


इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू, जांच में इंजन को नुकसान न होने की पुष्टि

आशंका मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम समेत सुरक्षा सेवाओं को अलर्ट पर रख दिया था। लैंडिंग के बाद हुई विस्तृत जांच में बर्ड हिट की पुष्टि तो हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि विमान के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इस सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली।


Diarch GO

वापसी उड़ान में 79 मिनट की देरी, यात्रियों को हुई परेशानी

जरूरी तकनीकी जांच-पड़ताल और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को दिल्ली लौटने की मंजूरी दे दी गई। इस जांच प्रक्रिया के कारण दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट (AI 1852) अपने तय समय सुबह 8:45 बजे के बजाय 79 मिनट की देरी से सुबह 10:09 बजे 160 यात्रियों को लेकर रवाना हो सकी।


हाल के दिनों में बर्ड हिट की दूसरी घटना, सुरक्षा पर सवाल

गौरतलब है कि पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बर्ड हिट की यह हाल की दूसरी घटना है। इससे पहले 17 अगस्त को भी दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट पक्षी से टकरा गई थी। उस घटना में विमान को इतना गंभीर नुकसान पहुंचा था कि उसे दो दिनों तक ग्राउंडेड रखना पड़ा था और मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलानी पड़ी थी।


NSIT
Nsmch

हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों के खतरे को रोकने की मांग

लगातार हो रही इन घटनाओं ने पटना एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों की मौजूदगी और उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मांग की है कि एयरपोर्ट परिसर के आसपास खुले में कचरा फेंकने वाले स्रोतों पर सख्ती से रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे संभावित हादसों को पूरी तरह टाला जा सके।