LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर शातिर बदमाशों ने युवती से की 92 हजार की ठगी, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Bihar News : पटना में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए पैसे दोगुना और तिगुना मुनाफे का झांसा देकर एक युवती से लगभग 92 हजार 285 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है......पढ़िए आगे

Bihar News : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर शातिर बदमाशों ने युवत
ट्रेडिंग के नाम पर ठगी - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना में ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा देकर एक युवती को साइबर ठगी का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जालसाजों ने पैसे दोगुना और तिगुना करने का प्रलोभन देकर युवती से कुल 92 हजार 285 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पटना साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तकनीकी तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र की मूल निवासी आकांक्षा राज को इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन और ऑफर मिला था। इसके बाद अज्ञात साइबर ठगों ने वॉट्सएप के जरिए खुद को 'साक्षी शर्मा' और 'सुशांत' बताते हुए उनसे संपर्क साधा और घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने की रणनीति समझाई।जालसाजों ने युवती का भरोसा जीतने के लिए शुरुआती दौर में कई फर्जी पेमेंट स्लिप, मुनाफे के स्क्रीनशॉट और शेयर बाजार के फर्जी ग्राफ दिखाए। उनके झांसे में आकर पीड़िता ने शुरुआत में महज 750 रुपये का छोटा निवेश किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उच्च रिटर्न और अधिक मुनाफे का दबाव बनाकर किस्तों में कुल 92,285 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

Diarch GO

जब लंबे समय तक कोई वास्तविक रिटर्न नहीं मिला और गड़बड़ी की आशंका होने पर पीड़िता ने अपने मूल निवेश की रकम वापस मांगी, तो जालसाजों ने टालमटोल शुरू कर दिया और अंततः युवती का नंबर ब्लॉक कर संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया। ठगी का अहसास होते ही पीड़िता ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

इसके उपरांत पीड़िता ने पटना साइबर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय और राशि बरामदगी की गुहार लगाई है। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि दिए गए बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजैक्शन विवरण और मोबाइल नंबरों के आधार पर तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही इस गिरोह के सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch


अनिल की रिपोर्ट