LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

Bihar Crime - शराब ने किया घर बर्बाद, पुश्तैनी जमीन बेचने का विरोध कर रही पत्नी को शराबी पति ने धारधार हथियार से रेत दिया गला

Bihar Crime - शराब की लत ने पूरा घर बर्बाद कर दिया। शराबी पति ने पुश्तैनी जमीन बेचने का विरोध करने पर पत्नी की धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

Bihar Crime - शराब ने किया घर बर्बाद, पुश्तैनी जमीन बेचने का
पत्नी की हत्या की।- फोटो : NEWS4NATION

Gopalganj - खबर गोपालगंज जिले से जुड़ी है। जहां पुश्तैनी जमीन बेचने का विरोध करने पर शराबी ने धारधार हथियार से हमलाकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान शोभा देवी के रूप में हुई, जिसका उम्र 30 साल है. उसकी शादी 10 साल पहले संतोष यादव उर्फ बहारन यादव से हुई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी संतोष यादव को गिरफ्त्तार कर लिया है।

पत्नी की हत्या की यह घटना जिले के कुचायकोट थाना कोट के बेदौली गांव की बतायी जा रही है।   जानकारी के अनुसार शोभा की शादी दस साल पहले संतोष यादव के साथ हुई थी। शादी के पहले से ही संतोष दूध बेचने का काम करता था। साथ ही उसका व्यवहार भी अच्छा था। लेकिन शादी के बाद उसे शराब की लत लग गई और वह नशे में धूत रहने लगा। 

जिसके कारण शोभा ज्यादातर मायके में रहती थी। इसी दौरान दस दिन पहले संतोष ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बेच दिया। शोभा को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गयी। पति ने गुस्से में आकर घर में रखे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

गांव वालों ने घटना की सूचना नजदीकी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या के आरोपी संतोष उर्फ बहारन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की घटना की वजह आपसी विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

NSIT
Nsmch

***/