LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति और लाखों नकद बरामद

बिहार मे एकबार फिर आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में EOU की टीम ने बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है....

BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी,
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : बिहार मे एकबार फिर आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड (BBOSE) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में EOU की टीम ने गुरुवार सुबह पटना और बेगूसराय स्थित उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।


सुबह 8:30 बजे पटना आवास पर पड़ी रेड

आर्थिक अपराध इकाई की 15 सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे पटना के खाजपुरा स्थित आकाशवाणी रोड स्थित 'चंद्रतारा भवन' पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी के अनुसार, अजय कुमार सिंह पर अपनी वैध आय से लगभग 90 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है। मामले में करीब 3.43 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच की जा रही है।


Diarch GO

लाखों रुपये नकद और करोड़ों की संपत्ति उजागर

छापेमारी के दौरान जांच टीम को दोनों शहरों से भारी मात्रा में नकद और बेनामी संपत्तियों के सुराग मिले हैं। पटना स्थित आवास की तलाशी के दौरान करीब 30 लाख नकद बरामद किए गए। बेगूसराय स्थित आवास से लगभग 4.50 लाख नकद जब्त किए गए हैं।

जांच एजेंसी को पटना और बेगूसराय में करीब 10 करोड़ मूल्य की आलीशान अचल संपत्तियों का पता चला है। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय का आलीशान मकान सरकारी नौकरी में आने के बाद बनाया गया था।


दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

EOU की टीम तीनों ठिकानों पर मौजूद ज़मीन-जायदाद के कागजात, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कुल बरामदगी और अवैध संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा आधिकारिक रूप से साझा किया जाएगा।


रंजीत की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch