LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सावन के अंतिम सोमवार पर तिलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे डीएम सावन कुमार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

सावन के अंतिम सोमवार पर तिलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे डीएम सावन
डीएम ने तिलेश्वर नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : सावन मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त को जिलाधिकारी सावन कुमार ने सुखपुर स्थित प्रसिद्ध तिलेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। अंतिम सोमवारी पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक आस्था को देखते हुए डीएम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया बारीकी से जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आवागमन का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से पूरी व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


Diarch GO

श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।


प्रशासन की प्राथमिकता: सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन की पहली प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक माहौल देना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।


NSIT
Nsmch

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा तिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर

अंतिम सोमवारी के अवसर पर तिलेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट