LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

बिहार में कटे होंठ और तालू से प्रभावित बच्चों को मिलेगा मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य विभाग और 'स्माइल ट्रेन इंडिया' के बीच MoU

बिहार में कटे होंठ और तालू (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से उन्हे मुफ्त इलाज कराया जाएगा....

बिहार में कटे होंठ और तालू से प्रभावित बच्चों को मिलेगा मुफ्
क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज- फोटो : प्रिय दर्शन

Patna : बिहार में कटे होंठ और तालू (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार और अंतरराष्ट्रीय संस्था 'स्माइल ट्रेन इंडिया' के बीच 25 अगस्त 2026 को पटना स्थित स्वास्थ्य भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। यह साझेदारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 'स्माइल ट्रेन क्लेफ्ट सर्जरी प्रोजेक्ट' के तहत की गई है।


वर्षों के लिए हुई साझेदारी, RBSK की टीमें करेंगी बच्चों की पहचान

इस पांच वर्षीय समझौते के तहत स्माइल ट्रेन इंडिया द्वारा RBSK के फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। RBSK की टीमें जमीनी स्तर पर क्लेफ्ट से प्रभावित बच्चों की पहचान करेंगी और उन्हें इलाज के लिए बिहार स्थित स्माइल ट्रेन के तीन अधिकृत पार्टनर अस्पतालों में रेफर करेंगी, जहां उनकी मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण सर्जरी की जाएगी।


Diarch GO

बिहार में अब तक 35,000 से अधिक मुफ्त सर्जरी

स्माइल ट्रेन की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एशिया) ममता कैरोल ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 25 वर्षों से देश भर में क्लेफ्ट केयर के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में अब तक 8 लाख से अधिक और अकेले बिहार में वर्ष 2006 से अब तक लगभग 35,000 बच्चों की सफल मुफ्त सर्जरी कराई जा चुकी है। RBSK के साथ इस नए करार से राज्य के सुदूर इलाकों तक क्लेफ्ट केयर का विस्तार होगा।


समय पर इलाज से सामान्य जीवन जी सकेंगे बच्चे

राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य हर जरूरतमंद बच्चे को समय पर और विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराना है। संस्था के प्रमाणित बुनियादी ढांचे और विशेषज्ञता का लाभ उठाकर बच्चों को एक नया जीवन दिया जाएगा, जिससे वे सामान्य और स्वस्थ जिंदगी व्यतीत कर सकेंगे।

NSIT
Nsmch


प्रिय दर्शन की रिपोर्ट