LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

घर से लापता युवक की रेलवे लाइन के किनारे से बरामद हुई लाश, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

पटना के बिहटा बाजार इलाके में रेलवे लाइन के किनारे से युवक की लाश बरामद हुई है। युवक बीते शुक्रवार से घर से लापता था और नशे का आदी बताया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नशे के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है....

घर से लापता युवक की रेलवे लाइन के किनारे से बरामद हुई लाश, न
घर से लापता युवक की बरामद हुई लाश- फोटो : सुमित कुमार

Patna : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बिहटा बाजार के देवी स्थान मंदिर के पास रेलवे लाइन के किनारे घर से लापता एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बिहटा थाना पुलिस के साथ-साथ मृतक के परिजनों को दी।

मृतक की हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक युवक की पहचान बिहटा बाजार के रहने वाले स्वर्गीय सूर्य देव बिंद के 25 वर्षीय पुत्र प्रखंड कुमार के रूप में की गई है। जवान बेटे का शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व मृतक के पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद से वह काफी तनाव में था और धीरे-धीरे नशे का आदी हो गया था।

मां ने बताई पूरी बात, सुबह से था लापता

मृतक की मां रीना देवी ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा प्रखंड कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि उसका शव देवी स्थान मंदिर के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

घटनास्थल के हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। फिलहाल बिहटा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत की असली वजह क्या है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट