LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव से पहले आधी रात एक्शन, राजद प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी बोले— RJD डरने वाली नहीं
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव से पहले आधी रात एक्शन, राजद प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस,

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: जन सुराज प्रत्याशी पर FIR,साइलेंस पीरियड में प्रचार पड़ा भारी! मचा हड़कंप

  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत,

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

Bihar Weather: मौसम में घुलने लगी ठंडक, बिहार में सुबह-शाम ठंडक से शुरू हुआ सर्दी का सफर, दिन में लगेगी धूप से हल्की गर्मी, जानें अपने जिला के मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के किसी भी जिले में अभी बारिश, आंधी या खराब मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Bihar Weather
मौसम में घुलने लगी ठंडक- फोटो : social Media

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के किसी भी जिले में अभी बारिश, आंधी या खराब मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सुबह के वक्त कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अक्टूबर को राज्य के किसी भी जिले में बारिश या खराब मौसम की सूचना नहीं मिली। राजधानी पटना में भी आसमान साफ रहा और दिनभर अच्छी धूप खिली रही।

बिहार के सभी 38 जिले ग्रीन जोन में

आज, 22 अक्टूबर को बिहार के सभी 38 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसका मतलब है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम को लेकर किसी तरह का गंभीर अलर्ट नहीं है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में भी किसी बड़े फेरबदल की संभावना नहीं जताई गई है। उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पटना में आज खिलेगी धूप, शाम को मिलेगी राहत

राजधानी पटना में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सूरज ढलने के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सुबह और शाम के वक्त राहत महसूस होगी। पूर्वानुमान के अनुसार, पटना का अधिकतम तापमान करीब 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक, 22 से 25 अक्टूबर तक राजधानी में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के आसार हैं। 22 से 24 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ इसके 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

26 और 27 अक्टूबर को बदल सकता है मौसम

फिलहाल बिहार में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 26 और 27 अक्टूबर को पटना और आसपास के कुछ इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इसे पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी नहीं माना जाना चाहिए। बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप खिलने के आसार हैं। लोगों को फिलहाल बारिश की चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम के संभावित बदलाव पर नजर रखना जरूरी होगा।

NSIT
Nsmch