LATEST NEWS

  • Chhapra road accident
  • Chhapra road accident: छपरा में मेला देखकर लौट रहे शख्स की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

  • Chhapra Murder
  • Chhapra Murder: सारण में सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

  • Jamalpur Railway Station
  • Jamalpur Railway Station: जमालपुर स्टेशन पर छठ के बाद शुरू होगा विकास कार्य, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

  • Hrithik Roshan Incident
  • Hrithik Roshan Incident: काबिल’ के फाइट सीन में 11 मिनट तक हुई मारपीट, रोहित रॉय ने किया खुलासा

  • Jailer 2
  • Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वर्ल्डवाइड कमाई 666 करोड़ पार

Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप

Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने 30 हजार रुपये नकद छीनने और 70 हजार रुपये ट्रांसफर करने की शिकायत की। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Aurangabad robbery case

Aurangabad robbery case:  बिहार के औरंगाबाद शहर में पुलिसकर्मी बनकर एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने उससे करीब 30 हजार रुपये नकद छीन लिए और मोबाइल के जरिए 70 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। मामले में नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक चारपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

समोसा खरीदने निकला था युवक

पीड़ित की पहचान मोहम्मद इम्तियाज के रूप में हुई है। वह नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह रोड स्थित पुरानी काजी मोहल्ला चौक निवासी मोहम्मद शकील का बेटा है। प्राथमिकी के अनुसार, इम्तियाज टमाटर के पैसे लेकर गोला होटल में समोसा खरीदने गया था। इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन चारपहिया वाहन में बैठा लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वाहन में बैठाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपितों ने उसके पास मौजूद करीब 30 हजार रुपये नकद छीन लिए।

मोबाइल से 70 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप

इम्तियाज के मुताबिक, आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और यूपीआई से जुड़ी जानकारी लेकर उसके खाते से 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया। आरोप है कि मारपीट के बाद युवक को नावाडीह रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनथुआ पेट्रोल पंप के आसपास छोड़ दिया गया। पीड़ित ने घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन का नंबर भी पुलिस को बताया है।

चार आरोपित गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लकेश कुमार, ललन कुमार उर्फ राम बाबू, संजीत कुमार और भीम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लकेश कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बिगहा गांव का रहने वाला है और वाहन चलाता था। ललन कुमार उर्फ राम बाबू नगर थाना क्षेत्र के विराटपुर मोहल्ले, संजीत कुमार रफीगंज थाना क्षेत्र के पिपराही गांव और भीम कुमार सलैया थाना क्षेत्र के परसडीह गांव का निवासी है।

NSIT
Nsmch