LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!

Bihar Weather:बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ...

Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना स
आंधी-बारिश के आसार- फोटो : social Media

Bihar Weather:बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल राज्य के अधिकतर जिलों में गर्मी और अपेक्षाकृत शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम और पूर्वी हवाओं के असर से 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इस दौरान बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

27 अक्टूबर को बिहार के ज्यादातर जिलों में गर्मी और धुंधली धूप का असर बना रह सकता है। हालांकि, पटना समेत दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। कहीं-कहीं मौसम अचानक बदल सकता है और हल्की बारिश भी हो सकती है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

28 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। लिहाजा, किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर को गया, औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास में भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों में बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलजमाव और आवागमन में परेशानी हो सकती है। वहीं, 30 अक्टूबर को बक्सर, गोपालगंज, सिवान और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

31 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है। इसके बाद 1 नवंबर को कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। यानी अगले कई दिनों तक बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।आंधी, बिजली और तेज बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती है। वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत, जलाशयों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें। किसान मौसम का पूर्वानुमान देखकर कृषि कार्यों की योजना बनाएं। हालांकि, बारिश की तीव्रता और प्रभाव जिले के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है, इसलिए स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है।