सावन केअंतिम सोमवारी के दिन ​बिहार के 24 जिलों में गरजेंगे मेघ, इन 5 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, पटना में दिनभर छाए रहेंगे बादल

Bihar weather:राज्य के 24 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिसमें से 5 प्रमुख जिलों में अत्यंत भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar weather
सावन केअंतिम सोमवारी के दिन बिहार का मौसम- फोटो : social Media

Bihar weather: बिहार में मानसून का प्रवेश हो चुका है, लेकिन राज्य के सभी इलाकों में एक समान बारिश देखने को नहीं मिल रही है। कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश से राहत है, तो कई जिलों में अब भी बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की गतिविधि काफी कमजोर बनी हुई है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राहत भरी खबर दी है। राज्य के 24 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिसमें से 5 प्रमुख जिलों में अत्यंत भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक मजबूत मौसम तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इन दोनों मौसमी 

Diarch GO

राजधानी पटना में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

कल यानी 25 अगस्त को जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, बक्सर, सिवान, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय समेत 20 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना है।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है किt⁶ खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें, क्योंकि बारिश के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) की प्रबल आशंका बनी हुई है।