LATEST NEWS

  • Moisture on walls
  • Moisture on walls: दीवार पर सीलन क्यों आती है? छत से पानी नहीं टपकता फिर भी दीवार गीली

  • Car Catches Fire Outside PMCH on Patna Marine Drive
  • Patna News: मरीन ड्राइव पर खड़ी कार बनी आग का गोला, उठती लपटों से मचा हड़कंप

  • Serious Allegations Against Khan Sir
  • Khan Sir: खान सर पर धमकी देने का आरोप, SSP कार्यालय पहुंची शिकायत, SDPO को सौंपी गई जांच

  • Patna Auto Routes
  • Patna Auto Route:पटना में ऑटो वालों की मनमानी पर लगाम, बिना रजिस्ट्रेशन के ऑटो पर शिकंजा, मिलेगा परमिट

  • Bihar Tightens NCL Rules Gives Major Relief to Backward Youth
  • Bihar News: आरक्षण पर अफसरों की मनमानी पर चला सरकार का डंडा, NCL सर्टिफिकेट के नियम बदले,नियम तोड़े

Bihar Mahotsav 2026: आज बैंगलोर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, CM सम्राट चौधरी करेंगे बिहार महोत्सव 2026 का उद्घाटन

Bihar Mahotsav 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे।...

Bihar Mahotsav 2026
बैंगलोर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री- फोटो : social Media

Bihar Mahotsav 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बिहार महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। बिहार की संस्कृति, कला, परंपरा और विरासत को देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने के मकसद से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

3 से 6 सितंबर 2026 तक चलने वाले बिहार महोत्सव में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन के जरिए बिहार की लोक कला, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है।

Diarch GO

मुख्यमंत्री के बेंगलुरु पहुंचने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार से जुड़े लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है।

बिहार महोत्सव प्रवासी बिहारियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ने के साथ राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को देशव्यापी पहचान देने का भी जरिया बनेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बिहार की विविध सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस दौरे को बिहार की संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय फलक पर मजबूती से पेश करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट- धीरज कुमार सिंह