LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जाएंगे दिल्ली, बिहार को केंद्र से मिल सकता है बड़ा तोहफा, इनसे होगी बड़ी मुलाकात

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं.

Bihar CM Samrat Choudhary
Bihar CM Samrat Choudhary- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वे कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा बिहार के विकास कार्यों और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


सूत्रों के अनुसार, दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बिहार में क्रियान्वयन, उनकी प्रगति और राज्य को मिलने वाले सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

Diarch GO


मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष बिहार की प्रमुख विकास परियोजनाओं से संबंधित विषय भी रख सकते हैं। इनमें केंद्र की ओर से स्वीकृत योजनाओं की प्रगति, नई परियोजनाओं और राज्य के लिए आवश्यक केंद्रीय सहयोग को लेकर चर्चा हो सकती है। बिहार सरकार की प्राथमिकताओं को केंद्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है।


बीजेपी नेतृत्व से भी हो सकती है मुलाकात

सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भी मुलाकात की संभावना है। इस दौरान बिहार के राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राज्य में पार्टी संगठन से जुड़े विषयों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी बीजेपी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch


मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बिहार में विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में उनके दौरे को बिहार के विकास कार्यों और केंद्र से बेहतर तालमेल के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रंजन की रिपोर्ट