LATEST NEWS

  •  बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी, सारण में सबसे बंपर वोटिंग, तिरहुत में सबसे कम मतदान
  • बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी, सारण में सबसे बंपर वोटिंग, तिरहुत में

  • FIR Against Jan Suraaj Candidate Afaq Ahmad in Saran
  • Bihar MLC Election 2026: सारण में जनसुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

  • Nitish Kumar
  • Nitish Kumar : MLC चुनाव के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, राजनीतिक हलकों में हो रही

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर मतदान जारी,मंत्री नीतीश मिश्रा,सांसद देवेश चंद्र ठाकुर,एमएलसी नीरज कुमार,दिव्या ज्योति ने

  • Anant Singhs Big Remark
  • Anant Singh:बाहुबली अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन पर कही ये बड़ी बात, मोकामा में बूथ पर बवाल

नीतीश कुमार और सुशील मोदी का नाम लेकर सीएम सम्राट ने बिहार के बदलाव की बताई हकीकत, 'प्रकृति ही प्रभु है' साइकिल टीम से की मुलाकात

सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार-झारखंड बंटवारे के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 06 प्रतिशत रह गया था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्व० सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार ने पिछले 20 वर्षों में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्य तेजी से हुआ

Samrat Choudhary Meets Prakriti Hi Prabhu Hai Cycling Team
Samrat Choudhary Meets Prakriti Hi Prabhu Hai Cycling Team- फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को नेपाल स्थित जनकपुर धाम से प्रारंभ होकर भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुये उत्तराखंड राज्य के देहरादून तक की साइकिल यात्रा, जिसका थीम 'प्रकृति ही प्रभु है' करनेवाले दल से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ० अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में आयी यह टीम ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार में पर्यावरण के क्षेत्र किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि बिहार पर्यावरण के क्षेत्र में देश में अनोखे ढंग से काम कर रहा है जो बिहार की आनेवाले वाली पीढ़ी के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

बिहार में बढ़ा हरित आवरण क्षेत्र  

मुलाकात के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ० अनिल प्रकाश जोशी, पंकज मालवीय सहित टीम के सभी लोगों का स्वागत करता हूँ। जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्द्धन, नदियों के पुनर्जीवन, पर्यावरण जागरूकता को लेकर जन-जन तक संदेश पहुँचाने के लिए आप लोग जो यात्रा कर रहे हैं इसके लिए शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड बंटवारे के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 06 प्रतिशत रह गया था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्व० सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार ने पिछले 20 वर्षों में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्य तेजी से किया है। मुझे बताते हुये खुशी हो रही है कि बिहार का हरित आवरण क्षेत्र अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।

उन्होंने कहा, पहले बिहार का सिंचित जमीन 21 लाख हेक्टेयर था जो अब बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 32 प्रतिशत कम वर्षापात हुआ है लेकिन नेपाल से आनेवाले पानी के चलते बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी। गंडक, कोसी और गंगा नदी के पानी को व्यवस्थित करने के लिए हमलोग स्थायी योजना पर काम कर रहे है। सोन नदी के जल के बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच सहमति बन गई है। हमलोग इन्द्रपुरी बराज का निर्माण करायेंगे और सोन नदी के पानी को फल्गु नदी से लिंक करेंगे।

 24 घंटे लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की ग्रामीण सड़कें काफी अच्छी हैं। सभी घरो तक बिजली पहुँचा दी गई है और 24 घंटे लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिहार में विकास के काम तेजी से किये जा रहे है लेकिन विकास की गति को पर्यावरण के साथ जोड़कर संतुलित रखते हुये किया जा रहा है। बिहार की ग्रामीण महिलायें आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। 01 करोड़ 81 लाख महिलायें स्वरोजगार से जुड़ी हैं। 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। 60 लाख पशु सखी बनाये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2030 तक बिहार की सभी महिलाओं को स्किल्ड बनायेंगे। गांव की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी तो राज्य की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ईको टुरिज्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। बिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए हमलोगों ने योजना बनायी है और उस पर बेहतर ढंग से काम किया जा रहा है। बिहार में जल प्रबंधन को लेकर कार्य योजना बनायी गयी है ताकि बिहार के पानी का सदुपयोग हो। बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमलोग बिहार को फिर से उस ऊंचाई तक ले जाने के लिए सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। पौधारोपण, ग्रीन एनर्जी सहित अन्य पर्यावरणीय कार्यों को लेकर यहां के लोग जागरूक हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार डेवलपमेंट डायलॉग सीरिज को लेकर जो आपने सुझाव दिया है उस पर हमलोग पहले से काम कर रहे हैं। पर्यावरण सहित बिहार के विकास को लेकर आप सभी का जो सुझाव होगा उसका हम स्वागत करते हैं। आप सब बिहार आये हैं यह हमलोगों के लिए खुशी की बात है।  

अभिजीत की रिपोर्ट