LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Nitish Kumar : MLC चुनाव के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, राजनीतिक हलकों में हो रही ये चर्चा

Nitish Kumar : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे।..

Nitish Kumar
JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार- फोटो : social Media

Nitish Kumar :  बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे। पार्टी दफ्तर में उन्होंने करीब 10 मिनट बिताए। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी वहां मौजूद रहे। कुछ देर रुकने के बाद नीतीश कुमार अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

विधान परिषद चुनाव के दौरान नीतीश कुमार का पार्टी कार्यालय पहुंचना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय रहा। बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर मतदान जारी रहने के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

इस चुनाव में चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। मतदान के बीच प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की निगाहें मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं। हालांकि, जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार की इस संक्षिप्त मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।