LATEST NEWS

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार, 2.98 लाख नकद बरामद
  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार,

  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार
  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष

  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Anant Singh:बाहुबली अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन पर कही ये बड़ी बात, मोकामा में बूथ पर बवाल

Anant Singh: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के बीच बिहार की सियासत गरमा गई है। ...

Anant Singhs Big Remark
‘ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है’- फोटो : reporter

Anant Singh: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के बीच बिहार की सियासत गरमा गई है। आज शुक्रवार को मोकामा में वोटिंग के दौरान जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार और अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह के समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मतदान केंद्र के पास दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी राजनीतिक हलचल के बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह का बयान भी चर्चा में आ गया है।

‘नीतीश जी हमर गुरु हैं’, अनंत सिंह ने कही बड़ी बात

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नीरज कुमार के आवास पर जाने को लेकर जब अनंत सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा, “नीतीश जी हमर गुरु जी हैं। सब जहां ले जाता है, जाते हैं।”उनके इस बयान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सम्मान जताने के साथ-साथ मौजूदा चुनावी समीकरणों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हालांकि, अनंत सिंह ने अपने बयान में इस मुलाकात को लेकर किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की।

‘ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है’

चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने एक और दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है। तीन जिला में रसगुल्ला जाने में गाड़ी का किराया लग जाएगा।”अपने चुटीले अंदाज में दिए गए इस बयान के जरिए उन्होंने चुनावी माहौल पर तंज कसा। उनके बयान ने मुकाबले को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

अनंत सिंह ने जीत को लेकर भरोसा जताते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जनता ही असली मालिक है और लोगों से अच्छे तरीके से वोट देने का आग्रह किया। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एक ओर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर अनुज कुमार सिंह को अनंत सिंह का समर्थन मिलने से मुकाबला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। मोकामा में समर्थकों के बीच हुई बहस और अनंत सिंह के बयानों ने चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह